{"_id":"5f7a07678ebc3e5be4509b16","slug":"state-government-failed-to-stop-crime-chitrakutt-news-knp5865235147","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: प्रदेश सरकार अपराध रोकने में नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: प्रदेश सरकार अपराध रोकने में नाकाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। नौजवान भारत सभा और बिगुल मजदूर दस्ता संगठनों ने रविवार को हाथरस व बलरामपुर की घटना को लेकर रामनगर चौराहे पर प्रतिरोध सभा की। भारत सभा के जिला प्रमुख सुरेश ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराध रोकने में नाकाम है।
स्त्री उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।आरोप लगाया कि घटनाओं पर कार्रवाई करने की बजाए प्रदेश सरकार हाथरस की मृतका के परिवार को बदनाम करने और जातिगत आधार पर आरोपियों के पक्ष में है। इससे मामले को दूसरा रूप दिया जा सके।
बिगुल मजदूर दस्ता के जिला प्रभारी रवि ने कहा कि देश भर में स्त्री विरोधी अपराधों में वृद्धि हो रही है। सरकारी आंकड़े इसका गवाह हैं। देश में प्रतिदिन दुष्कर्म के 87 मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
इस साल के नौ महीनों में महिला विरोधी अपराधों के अब तक हजारों मामले दर्ज हो चुके हैं, जो 2018 की तुलना में सात फीसदी ज्यादा हैं। सभा में दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करने व प्रदेश सरकार के इस्तीफे की मांग की गई।
इस दौरान राहुल रामसलोने, राजप्रकाश, आशीष, विनय, सचिन, शुभम, जयकुमार, संतोष, विपिन, अलोक, लवकुश, तुलसीराम, राजाबाबू, शिवम, विद्यासागर व राजकरन मौजूद रहे।