{"_id":"c8c88094f3432e822865b4376de12255","slug":"state-government-doesnt-understand-farmers-pain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का दर्द नहीं समझ रही प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का दर्द नहीं समझ रही प्रदेश सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा का किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए चल रहा धरना सोमवार को भी जारी रहा। इसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष जय विजय सिंह ने प्रदेश सरकार को संवेदनहीन बताया। पटेल तिराहे में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के चौदहवें दिन भाजपाइयों ने राज्य सरकार को कोसा। इस बात के लिए रोष जताया कि शासन-प्रशासन को किसानों की चिंता नहीं है और इसीलिए किसानों की भागीदारी वाले धरने को लेकर उदासीनता बरती जा रही है। भाजपाइयों ने तहसीलदार कर्वी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के दर्द को नहीं समझ रही है। लेखपाल कानूनगो आदि मनमाफिक तरीके से मुआवजे का आकलन कर रहे हैं। धरने की अगुवाई कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने मांग की कि सर्वे को सार्वजनिक किया जाए। किसानों के प्रतिनिधि के रूप में सत्यहरण यादव ने कहा कि किसानों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सांसद प्रतिनिधि सुशील द्विवेदी ने दावा किया कि बैठक में वसूली बंद करने के आदेश दिए गए थे लेकिन यह जारी है। दिनेश तिवारी, दशरथ प्रजापति, श्रवण पटेल, मनोज कुशवाहा आदि ने भी किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन