{"_id":"59f4c0e94f1c1b6f548b9990","slug":"starting-the-nomination-process-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":" आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू
चित्रकूट
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देश देते एसपी प्रतापगोपेंद्र सिंह।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी, नगर पंचायत मानिकपुर, नगर पंचायत राजापुर में एक साथ 29 अक्टूबर से सुबह 11 बजे दोपहर तीन बजे तक नामांकन होंगे। जिसमें छह नवंबर तक नामंाकन पत्र जमा किए जाएंगे। सात नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नौ नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक पर्चा वापसी की जाएगी। 10 नवंबर को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चुनाव निशान आवंटन किया जाएगा। मतदान 22 नवंबर को सुबह सात बजकर 30 मिनट से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से की जाएगी। अवकाश के दिन भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।
नामांकन प्रक्रिया तहसील परिसर में होगी
-सदर, मानिकपुर व राजापुर तहसील परिसर में अध्यक्ष व सभासद के लिए बने अलग कमरे
चित्रकूट। नामांकन प्रक्रिया कर्वी, मानिकपुर, राजापुर तहसील परिसर में होगी। जिसमें नगर पालिका परिषद चित्रकू ट धाम कर्वी के अध्यक्ष पद के लिए उप जिलाधिकारी कार्यालय में होगी। सदस्य पद के लिए तहसील परिसरों में नगर पालिका के लिए बनाए गए कक्ष में होगी। मानिकपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए उप जिलाधिकारी क ार्यालय कक्ष में सदस्य पद के लिए तहसील परिसर मानिकपुर में बनाए गए कक्ष मेें होगी। इसी तरह से राजापुर नगर पंचायत के लिए भी नामांकन उप जिलाधिकारी कार्यालय व सदस्य पद के लिए तहसील परिषद में बनाए गए सभाकक्ष में हाेंगे।
मुख्यालय में होगी मतगणना
चित्रकूट। नगर पलिका चित्रकूट धाम कर्वी, नगर पंचायत मानिकपुर, राजापुर की एक साथ मतगणना शहर के चित्रकूट इंटर कालेज में एक दिसंबर को होगी।