फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   start cowshed in one week

एक सप्ताह में गोशाला चालू न हुई तो करेंगे कड़ी कार्रवाई

Sun, 01 Sep 2019 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
start cowshed in one week
जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने पशु आश्रय गृह विसौंधा, घुनुंआ तथा देऊॅंधा का निरीक्षण किया। अधूरी गोशालाओं को जल्द चालू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार उन्होंने पशु आश्रय गृह विसौंधा के निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान कहा चरही शेड, भूसा गोदाम, सोलर पंप,चौकीदार कक्ष आदि का कार्य पूर्ण हो गया है।
समतलीकरण का कार्य तत्काल पूर्ण करा दिया जाय। बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य धीमा पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड विकास अधिकारी रामनगर को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर कार्य को पूर्ण कराकर गोशाला को शुरू करा दिया जाए नहीं तो सचिव को निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान व सचिव की कमी के कारण ही समय से गोशाला का संचालन नहीं हो पा रहा है। घुनुंआ अस्थायी गोशाला पर ग्राम प्रधान ने बताया कि 55 गाएं हैं यहां पर चारा व पानी की व्यवस्था ठीक न होने पर ग्राम प्रधान व सचिव को निर्देश दिये कि तत्काल व्यवस्था को ठीक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत द्वारा संचालित देऊॅंधा गौशाला के निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान पति भोला यादव ने बताया कि यहां पर 396 बेसहारा पशु हैं। जिसमें 8 मजदूर चराने के लिए तथा 4 मजदूर रात्रि में देखरेख के लिए लगाए गये हैं यहां पर चार पानी की चरही व 6 भूसा की चरही बनायी गई हैं तथा शेड का कार्य चल रहा है ।
इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि शेड का कार्य तत्काल पूर्ण कराएं यहां पर कार्य अच्छा हुआ है। उप जिलाधिकारी मऊ को निर्देश दिये कि ग्रामों में गौशालाओं का निरीक्षण करते रहें।

जहां पर कमियां हैं उन्हें पूर्ण कराया जाय। इस मौके पर उप जिलाधिकारी मऊ रमेश कुमार यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. सुधीर सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड-1 अरविंद कुमार, खंड विकास अधिकारी रामनगर आशाराम सिंह सहित संबंधित ग्राम प्रधान व सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed