{"_id":"6025755d8ebc3ee93b724baf","slug":"sports-kanpur-banda-mandalayoukta-run-chitrakutt-news-knp6113008133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय प्रतियोगिता में 9 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय प्रतियोगिता में 9 खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के 9 खिलाड़ियों का चयन मंडलस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दौड़, लंबी कूद व डिस्कस थ्रो के प्रतिभागियों की टीम गुरुवार को कानपुर के लिए रवाना हुई है। बताते चलें कि कानपुर के चकरपुर में मंडलस्तरीय प्रतियोगिता शुक्रवार से प्रारंभ होगी।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से बांदा में जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
इसमें चित्रकूट के खिलाड़ियों का दबदबा रहा था। 100 व 200 मीटर दौड़ वर्ग में अखिल सोनी, 400 मीटर में अजय कुमार, 800 मीटर में नसीम, 1500 में सामर्थ मिश्रा, 3000 मीटर में सतीश, लंबी कूद में वेदप्रकाश पांडेय व डिस्कस थ्रो में पुण्यरीश का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। जबकि बालिका वर्ग में 200 व 400 मीटर दौड़ में फूलमती व गोला फेंक में निर्मलादेवी प्रतिनिधित्व करेगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश कुमार, व्यायाम प्रशिक्षक मतगंजन प्रसाद, टीम प्रभारी केशन व श्यामसुंदर यादव ने टीम को बधाई देकर कानपुर के लिए रवाना किया।