फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Special Secretary to purchase inspection center

विशेष सचिव ने क्रय केंद्र का किया मुआयना

Fri, 19 Dec 2014 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Fri, 19 Dec 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
Special Secretary to purchase inspection center

विशेष सचिव खाद्य एवं रसद कर्ण सिंह चौहान ने

विज्ञापन
शुक्रवार को धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याएं हल करने में हीलाहवाली और किसानों को हतोत्साहित करने वाले अधिकारी व कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे।
गौरतलब है कि ‘अमर उजाला’ ने 16 दिसंबर के अंक में राजापुर के पीसीएफ क्रय केंद्रों पर... अभी तक धान का एक दाना भी नहीं खरीदा! शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

शुक्रवार को लगभग पांच बजे राजापुर के क्रय केंद्र पहुंचे विशेष सचिव ने धान बिक्री की जानकारी ली। बताया गया कि यहां के धान में नमी ज्यादा होने से मानक के अनुरूप नहीं है।

इस वजह से खरीद नहीं की जा रही। अधिकारियों ने बताया कि यहां पानी की ठीकठाक व्यवस्था न होने से किसान सिर्फ अपने उपयोग के लिए धान उगाते हैं।

किसानों ने उन्हें चिल्लीमल क्रय केंद्र में डंप धान की जानकारी दी। इस पर जिला प्रशासन से इस संबंध में बातचीत कर धान बिकवाने का भरोसा दिया। सचिव ने बताया कि पांचों केंद्रों पर खरीद करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने बीस लाख रुपये केंद्रों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को हतोत्साहित करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

किसानों को भरोसा दिया कि मानक के अनुसार धान होने पर खरीद की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम अभयराज, क्षेत्रीय प्रबंधक डीएन सिंह, जिला प्रबंधक टीसी शुक्ला, राजापुर कृषक सेवा केंद्र प्रभारी वीरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed