फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Special secretary inspected after planting saplings

विशेष सचिव ने पौधरोपण कर किया निरीक्षण

Tue, 07 Sep 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Special secretary inspected after planting saplings
विकास भवन परिसर में पौधरोपण करते विशेष सचिव वन ब्रहृमदेव राम तिवारी । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। प्रदेश के विशेष सचिव (वन) ने मंगलवार को जिले के सात स्थानों पर हरि शंकर प्रजाति के पौधे रोपकर लोगों से पौधरोपण की अपील की। हवाई पट्टी के पास बने श्रीराम उपवन और नारद वाटिका में पौधरोपण स्थल को भी देखा।
विज्ञापन

मंगलवार को विशेष सचिव वन ब्रह्मदेव राम तिवारी ने जनपद के डीएफओ कार्यालय, बेड़ी पुलिया स्थित सर्वोदय आश्रम, नवीन रोडवेज बस स्टैंड, पोद्दार इंटर कालेज, ग्रामोदय विवि के कृषि संकाय व विकास भवन में हरि शंकर प्रजाति के पौधे रोपित किए। पीपल, पाकर, बरगद के पौधे रोपकर कहा कि इन पौधों से आक्सीजन प्रचुर मात्रा में मिलती है। इसलिए अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाएं। जलवायु परिवर्तन में सहायक वृक्ष पर्यावरण को शुद्ध करने के साथ ही मानव जीवन के लिए प्राणवायु के मुख्य स्रोत हैं। कहा कि पौधों को लगाकर देखभाल जरूर करें।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएफओ कैलाश प्रकाश, सीडीओ अमित आसेरी, परिवहन विभाग के आरएम, डीडीओ आरके त्रिपाठी, वन रेंजर हरीशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed