फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Special fortnight will run to make ayushman card

वंचित परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलेगा विशेष पखवाड़ा

Wed, 21 Jul 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Special fortnight will run to make ayushman card
चित्रकूट। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए चिन्हित आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों को निशुल्क आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। शुरुआत 26 जुलाई से होगी जो नौ अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि नौ अगस्त तक चलने वाले इस विशेष पखवाड़े में लक्षित परिवारों को योजना के प्रति जागरूक किया जाएगा। लोगों के कार्ड बनाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सार्वजनिक स्थलों पर आयुष्मान कार्ड कैंप लगाए जाएंगे। जहां पर लाभार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में लाकर उनके कार्ड बनाने के प्रयास किए जाएंगे। लक्षित लाभार्थियों की सूची ग्राम सभा, वार्ड वार चस्पा की जाएगी। कैंप के आयोजन के पूर्व निर्धारित तिथि की जानकारी गांव वार्ड के चिन्हित लाभार्थी परिवारों को दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी से मिलकर इसके सफल आयोजन पर चर्चा करेंगे। ब्लॉक स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी और शहरी क्षेत्र में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में नोडल टीम बनाई जाएगी जो अभियान को संचालित करने के लिए उत्तरदायी होगी। ऐसे गांव वार्ड जहां लक्षित परिवारों की संख्या 50 से अधिक है वहां पर एक से अधिक कैंप लगाए जाएंगे। ताकि सभी के आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकें। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नोडल अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद ने बताया कि लक्षित परिवारों को प्रेरित कर उन्हें कैंप तक लाने और आयुष्मान कार्ड बनवाने पर आशा को लक्षित परिवार में कम से कम एक गोल्डन कार्ड बनवाने पर प्रति परिवार पांच रुपये और एक परिवार में एक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने पर प्रति परिवार दस रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed