फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Special circumstances post mortem, suspicion on misdeeds slipped

विशेष परिस्थितियों पोस्टमार्टम, दुष्कर्म को लेकर संदेह पर बनी स्लाइड़

Wed, 04 Dec 2019 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Special circumstances post mortem, suspicion on misdeeds slipped
चित्रकूट/बरगढ़। नेशनल हाईवे किनारे जिले के बरगढ़ घाटी में मिले महिला के शव की 40 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। मामला बेहद गंभीर होने के कारण बुधवार को विशेष परिस्थितियों में जिलाधिकारी के निर्देश पर अज्ञात महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने रिपोर्ट के आधार पर दावा किया मृतका के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ। उसकी मौत का कारण सिर पर अंदरूनी चोट है। पहचान के बाद रिपोर्ट पुख्ता करने को स्लाईड बनाई गई है और डीएनए टेस्ट के लिए नमूना लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने मृतका की शिनाख्त व आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमें गठित की हैं। इस घटना की जानकारी होने पर बाहरी जनपदों से भी पहचान के लिए कुछ लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे।
विज्ञापन

गौरतबल है कि मंगलवार की सुबह जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र के हाईवे किनारे बरगढ़ घाटी में महिला का शव मिला था। जिसके सिर पर दो गोली मारी गई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया था। कुछ पता न चलने पर शव पोस्टमार्टम को भेजा था। अज्ञात शव के पोस्टमार्टम के लिए नियमानुसार 72 में घंटे में किया जाता है, वहीं युवती के शव का पोस्टमार्टम विशेष परिस्थितियों में जिलाधिकारी के निर्देश में बुधवार को प्रभारी सीएमओ डा. एबी कटियार की देखरेख में डा. बीएस द्विवेदी, डा. लखनस्वरूप गर्ग व डा. शेखर वैश्य के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम होने से लेकर अंत तक अपर एसपी बलवंत चौधरी, क्षेत्राधिकारी मऊ बृजेंद्र द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह, बरगढ़ थानाध्यक्ष चित्रसेन सिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के दौरान शव की शिनाख्त के लिए कौशाम्बी जनपद के पश्चिम सरीरा थाना क्षेत्र के ग्राम सेगरहा बैरमपुर के विवेक सिंह पुत्र उमेश्वर सिंह पहुंचे। विवेक सिंह ने बताया कि शव उनकी बहन का नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने शव की शिनाख्त व घटना के खुलासे को पुलिस टीमें लगाई है। बुधवार को जांच टीम ने कौशांबी से लेकर फतेहपुर, प्रयागराज, रीवा व सतना के थानों में मृतका की फोटो पहुंचाकर पहचान कराने का प्रयास किया है। इसके अलावा जिले के सभी थाने से गुमशुदा की सूची में इस उम्र की महिला की पहचान की गई है। जिसमें अबतक यही जानकारी है कि इस महिला की कोई सूचना पुलिस रिकार्ड में दर्ज नहीं है।
बरगढ़ घाटी से लेकर मानिकपुर के जंगलों में कई अज्ञात महिलाओं के शव मिले हैं। जिनकी आज तक शिनाख्त नहीं हुई और न ही मामले का खुलासा हो सका। मानिकपुर घाटी के पास दो युवतियों के शव की अबतक पहचान नहीं हुई। देवांगना घाटी पर एक जलाकर फेंकी गई महिला के शव की कोई शिनाख्त नहीं हो सकी।

डीएनए टेस्ट के लिए कुछ जरूरी नमूने रखे गए
चित्रकूट। विशेष परिस्थितियों में कराए गए अज्ञात महिला के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट कुछ इस प्रकार रही। दुष्कर्म के बारे में तीनों डाक्टर एकमत नहीं, ज्यादातर मानना है कि दुष्कर्म नहंी हुआ है। इसके लिए स्लाइड बनाई गई है। ज्यादा स्क्तस्त्राव होना मौत का कारण है। जिसे एंटी मार्टम इंजरी बताया गया है। गोली लगी है लेकिन अंदर खोखा या अन्य कोई सबूत न मिलने से इसे गन शाट नहीं कहा जा सकता। कई स्लाइड के अलावा डीएनए टेस्ट के लिए कुछ जरूरी नमूने रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed