{"_id":"60d4c5a38ebc3ebb9325ca0e","slug":"sp-supported-jip-member-s-return-to-bjp-chitrakoot-news-knp6362231101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा समर्थित जिपं सदस्य की भाजपा में वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा समर्थित जिपं सदस्य की भाजपा में वापसी
विज्ञापन
SP supported JIP member's return to BJP
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। भाजपा जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे व सांसद आरके सिंह पटेल की मौजूदगी में सपा समर्थित जिला पंचायत वार्ड नंबर दो मंडौर से जीते सदस्य विनीत द्विवेदी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अब कुल 17 जिला पंचायत सदस्यों वाली पंचायत में भाजपा के पांच सदस्य हो गए हैं।
मंडौर सीट से विनीत पहले भाजपा से ही टिकट मांग रहे थे, लेकिन टिकट न मिलने पर वह सपा में शामिल हो गए थे। अब चुनाव जीतने के बाद उन्होंने भाजपा में वापसी की है। जिलाध्यक्ष नेे कहा कि जिला पंचायत सदस्य विनीत द्विवेदी को किन्हीं कारणवश पार्टी का टिकट नहीं मिल पाया था, जिससे पार्टी से अलग होकर चुनाव लडे़। ऐसे में पार्टी के निर्देशानुसार निष्कासित कर दिया गया था। अब उनकी वापसी की है। हमेशा से उन्होंने भाजपा का समर्थन किया है।
सांसद ने कहा कि विनीत द्विवेदी व उनका पूरा परिवार पुराने भाजपाई हैं। पार्टी में वापसी से संगठन को मजबूती मिलगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना करवरिया, पंकज अग्रवाल, बृजेश पांडेय, महेंद्र कोटार्य, जिला महामंत्री राजेश जायसवाल, आलोक पांडेय,प्रेमलाल बाल्मीकि, जगदीश गौतम, रामेंद्र गौतम, श्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा के अशोक जाटव अध्यक्ष प्रत्याशी
भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने पूर्व प्रदेश मंत्री अशोक जाटव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने दी है। प्रदेश मंत्री अशोक जाटव भाजपा के खेमे में रहकर लगातार पार्टी नीतियों को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। इसके पूर्व कई पद पर रह चुके हैं। इनकी मां राजापुर नगर पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार घोषित होने पर भाजपाइयों में खुशी जाहिर की है। (संवाद)