{"_id":"5f1724e98ebc3e9f933a7d23","slug":"sp-instruction-in-police-station-chitrakutt-news-knp5724874124","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने थानों का किया निरीक्षण, टॉप टेन अपराधियों के नाम न बता पाने पर प्रभारी पर हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने थानों का किया निरीक्षण, टॉप टेन अपराधियों के नाम न बता पाने पर प्रभारी पर हुए नाराज
विज्ञापन
फोटो-4- मऊ कस्बे में हाइवे पर पैदल मार्च कर कानून व्यवस्था की जांच करते एसपी अंकित मित्तल
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ (चित्रकूट) में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने सोमवार देर शाम मऊ समेत तीन थानों का निरीक्षण किया। टॉप 10 अपराधियों नाम पूछने पर प्रभारी नाम नहीं बता सके। इस पर पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी जताई।
निरीक्षण के दौरान कस्बे में पैदल गश्त कर व्यापारियों से कहा कि अगर कोई बिना मास्क के आए तो उसे मास्क लगाने को जागरुक करें तथा उससे उचित दूरी बनाकर रखें। क्षेत्राधिकारी विजयेंद्र द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र चौरसिया, पीआरओ पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इसके बाद मऊ, रैपुरा एवं बरगढ़ थाने से लंबित विवेचनाओं के संबंध में विस्तृत बात की।
सख्त निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए। कहा कि अपराधियों के क्रियाकलापों पर भी कड़ी नजर रखी जानी चाहिए। थाना के टॉप 10 अपराधियों की गिरफ्तारी कर निरोधात्मक कार्यवाई करें। जमानत निस्तारीकरण की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उच्चाधिकारियों एवं आईजीआरएस से प्राप्त लंबित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के निर्देश दिए।