{"_id":"60d613a28ebc3e2c5501e049","slug":"sp-does-not-have-a-candidate-bjp-s-cheers-chitrakoot-news-knp6364435162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पास प्रत्याशी नहीं, भाजपाई चहके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के पास प्रत्याशी नहीं, भाजपाई चहके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में आज पर्चा खरीदने का शनिवार को अंतिम दिन है, लेकिन भाजपा के अलावा किसी भी दल के प्रत्याशी ने अभी तक नामांकन पत्र नहीं खरीदा है। सपा ने मजबूत प्रत्याशी न होने पर हाथ खडे़ कर दिये हैं तो बसपा ने दावा किया कि अंतिम दिन ही पर्चा खरीदकर नामांकन करेंगे। इससे भाजपाई खुश हैं।
जनपद में 17 जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। बहुमत के लिए 9 सदस्यों की जरूरत है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अनुसूचित जाति आरक्षित है। नामांकन पत्र खरीदने की प्रक्त्रिस्या शुरू है। अब शनिवार को जमा करने व पर्चा खरीदने की तिथि निर्धारित है, लेकिन अभी तक भाजपा के अलावा अन्य दलों के प्रत्याशी नहीं घोषित है न ही शुक्त्रस्वार तक नामांकन पत्र क्त्रस्य किए गए। भाजपा के घोषित प्रत्याशी अशोक जाटव ने नामांकन पत्र लिया है। वह 26 जून को सुबह 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगें। इधर सपा का प्रत्याशी नहीं घोषित किया गया। सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने बताया कि पार्टी के पांच सदस्य जीते हैं। जिनमें अनुसूचित जाति का कोई सदस्य नही है। ऐसे में पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इसी तरह बसपा के उम्मीदवार ने पर्चा नहीं खरीदा है। बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा ने बताया कि दो प्रत्याशी नामित है। आज शनिवार को पर्चा खरीदा जाएगा। अंतिम दिन ही पर्चा खरीदकर नामांकन भी करेंगे।
भाजपा प्रत्याशी ने लिया नामांकन पत्र
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक जाटव ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व एडीएम जीपी सिंह से नामांकन पत्र लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, सुशील, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नहीं आएंगे प्रभारी मंत्री
चित्रकूट। नागरिक उड्डयन विभाग, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का शनिवार को जनपद भ्रमण कार्यक्रम अचानक रदद हो गया है। एसडीएम रामप्रकाश ने बताया कि प्रभारी मंत्री आवश्यक कार्य के लिए लखनऊ जाएंगे इसलिये चित्रकूट का कार्यक्रम रदद हुआ है। संवाद