फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SP,DM,CMO,IG,mandalayoukta

मतदान में समस्या हुई तो बीएलओ पर कार्रवाई

Mon, 05 Apr 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
SP,DM,CMO,IG,mandalayoukta
SP,DM,CMO,IG,mandalayoukta - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। पंचायत चुनाव को लेकर चित्रकूटधाम के मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह व पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने जिले के अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि मतदान में कोई समस्या हुई तो बीएलओ पर गाज गिरेगी। यदि मतदान के दौरान कोई अप्रिय घटना हुई तो थानेदार पर कार्रवाई होगी। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक में दोनों अधिकारियों को डीएम और एसपी ने नामांकन से लेकर पूरी चुनाव प्रक्रिया, व्यवस्थाएं व मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण समेत अन्य तैयारी के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि क्षेत्र में गांव विभाजित कर गांव के प्रत्येक मजरे पर बैठक कर गांव के लोगों को जागरूक करें। आपराधिक प्रवृति के लोगों का चयन कर कार्रवाई करें। मतदान के दिन वोट डाल कर लोग अपने घर पर रहे, इसकी जानकारी भी लोगों को दें। किसी के साथ भेदभाव न करें। दबाव में आकर नामांकन पत्र खारिज नहीं होना चाहिए। उन्होंने सीएमओ से कहा कि नामांकन, मतगणना, पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थलों पर एंटीजन टेस्ट कराया जाए। एंबुलेंस, चिकित्सा की व्यवस्था रखे। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मास्क लगाकर ही प्रवेश दें। जनपद में 515 मतदान केंद्र में 1081 बूथ बनाए गए हैं। सभी में पेयजल, शौचालय, विद्युत, फर्नीचर, रैंप आदि सभी व्यवस्थाएं रहें।
विज्ञापन

आईजी ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि हर गांव के शरारती लोगों की अवश्य पहचान कर लें। साथ ही उन पर नजर रखें। उनके मोबाइल नंबर लेकर कांटेक्ट पर रहे। चुनाव के दौरान अगर कोई विवाद होता है घटना घटित होगी तो संबंधित थानाध्यक्ष जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सचिव व लेखपाल को मुख्यालय पर बेवजह न बुलाएं
चित्रकूट। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह व पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा की मौजूदगी में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन, ग्राम सचिवालय की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक हुई। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए की पंचायत भवनों में ग्राम सचिवालय अवश्य अंकित किया जाए। उसमें समस्त ग्राम पंचायत कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था, इंटरनेट, समय, दिन, मोबाइल नंबर आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। पुलिस विभाग के बीट सिपाही का भी प्रत्येक ग्राम सचिवालय में दो घंटे का दिन व समय निश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि ग्राम सचिव व लेखपाल को मुख्यालय पर बेवजह न बुलाएं। जो सूचना लेनी हो उसे क्षेत्र से ही लें।

आयुक्त ने जल जीवन मिशन के संबंध में अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई से जानकारी की। बांधों, नदियों के माध्यम से इंटेक बेल का निर्माण कराकर पाइप लाइन के माध्यम से प्रत्येक घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई ने बताया कि यमुना नदी से सिलौटा व चांदी बांगर तथा गुंता बांध से पानी जनपद के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई है। आयुक्त ने डीएम से कहा कि जनपद के कार्यों की गति बहुत धीमी है। संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के साथ इनके कार्यों की समीक्षा करें। डीएम ने कहा कि निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed