फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SP-BSP stir fast, BJP-Congress silence

सपा-बसपा में हलचल तेज, भाजपा-कांग्रेस में सन्नाटा

Thu, 05 Jan 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Thu, 05 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
SP-BSP stir fast, BJP-Congress silence
सपा कायाऱ्लय के बाहर हलचल - फोटो : अमर उजाला
चुनाव का बिगुल बजते ही राजनैतिक दलों ने तैयारियां और तेज कर दी है। जिला कार्यालय में चहल पहल शुरू हो गयी है। सपा व बसपा ने पहले से ही प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जबकि भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशी के नाम घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन


गुरुवार को सपा और बसपा कार्यालयों में पार्टी पदाधिकारियों और प्रत्याशियों की बैठकें हुई। चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई। वहीं भाजपा और कांग्रेस से प्रत्याशी घोषित न होने पर पार्टी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं जिला प्रशासन भी चुनाव की तैयारी में जुट गया है। डीएम और एसपी ने अफसरों के साथस बैठक कर निर्देश दिए। जिले में 23 फरवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन




 धर्मनगरी की दोनाें विधानसभा सीटों के लिए सपा, बसपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सपा ने सदर चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से वीर सिंह पटेल और मानिकपुर से डा. निर्भय सिंह पटेल को प्रत्याशी घोषित किया गया। बसपा ने सदर चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से जगदीश प्रसाद गौतम और मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से चंद्रभान सिंह को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे दोनों के कार्यालय में सुबह से कार्यकर्ता जुटे।  जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर घोषित प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने को कहा। भाजपा व कांग्रेस ने प्रत्याशी जरूर घोषित नहीं किए हों। लेकिन दोनों दलों के कार्यालय में जिलाध्यक्षों ने  दावेदारों के साथ संगठन को मजबूत कर इस चुनाव में जीतने के लिए जोर लगाने को कहा है।



 सपा और कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों के लिए चुनाव किसी दंगल से कम नहीं होंगे। सपा ने हाल ही में अनुज यादव को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। इसी तरह कांग्रेस पार्टी ने पंकज मिश्रा को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। इस कारण दोनों जिलाध्यक्षों के लिए यह चुनाव उनकी साख से भी जुड़ गया है। दोनों ने पार्टी की जीत के लिए जोर लगाना शुरू कर दिया है। वहीं भाजपा में अशोक जाटव  व बसपा में रामलखन निषाद लंबे समय से जिलाध्यक्ष हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed