फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SP-BSP gang-rape, BJP party affiliated

सपा-बसपा गिरोहबंदी, भाजपा जनता से जुड़ी पार्टी

Sun, 02 Dec 2018 10:59 PM IST
सपा-बसपा गिरोहबंदी, भाजपा जनता से जुड़ी पार्टी
सपा-बसपा गिरोहबंदी, भाजपा जनता से जुड़ी पार्टी Updated Sun, 02 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
SP-BSP gang-rape, BJP party affiliated
State President - फोटो : Amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि सपा-बसपा गिरोह बंद वाली पार्टियां हैं सिर्फ भाजपा ही जनता से जुड़ी पार्टी है। केंद्र व प्रदेश सरकार के कामों से विपक्षी चौंधिया गए हैं उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। भाजपा ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनवाने का प्रयास कर रही है। हनुमानजी के जाति को लेकर की गई टिप्पणी के बाद देश भर में चल रहे प्रदर्शन पर कहा कि भीम आर्मी वाले भी अब हनुमान जी की पूजा करने लगे हैं।
 प्रदेश भर में चल रही भाजपा की पदयात्रा के सिलसिले में धर्मनगरी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. पांडेय ने कई ज्वलंत मुद्दों पर टालमटोल जवाब दिया। खासकर अयोध्या में मंदिर बनाने, संविधान बनवाने, हनुमान जी की जाति के बाद मंदिरों में भीम आर्मी के कब्जे, महंगाई व किसानों की समस्याओं पर सिर्फ यही कहते रहे कि मोदी योगी के कामों से सब खुश हैं। किसान हित में केंद्र व प्रदेश सरकार पूरा काम कर रही है। मंदिर बनवाने की बात सिर्फ भाजपा ही करती है। हनुमान जी की पूजा अब भीम आर्मी भी करने लगी है यह अच्छी बात है। उन्होंने पदयात्रा के बारे में बताया कि जनता से जुड़ने के लिए ही पदयात्रा होती है। लोकतंत्र की आक्सीजन जनता है। इसके माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार के काम जनता तक पहुंचाना है। ताकि 2019 में फिर से भाजपा की सरकार बन सके। कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि राजाभैया व शिवपाल सिंह यादव द्वारा नई राजनैतिक पार्टी बनाने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। किसानों के लिए भाजपा लगातार काम कर रही है। बुंदेलखंड में खाद संकट दूर होगा और अवैध खनन पर भी रोक लगेगी। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री अशोक जाटव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश पांडेय, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी व कृष्णकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed