फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Son kills father along with uncle

बेटे ने चाचा के साथ मिलकर पिता को मार डाला

Thu, 14 Apr 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Son kills father along with uncle
फोटो- 11- चंद्रभान मिश्रा- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
पहाड़ी (चित्रकूट)। बंटवारे के विवाद में बेटे ने चाचा के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। पिता पर लाठियों से ताबड़तोड़ प्रहार किए। बीच बचाव में आए बड़े बेटे व नाती को भी गंभीर चोटें आईं है। पुलिस ने बड़े बेटे की तहरीर पर आरोपी चाचा-भतीजे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना अंतर्गत दरसेंड़ा गांव निवासी चंद्रभान मिश्रा (70) के दो पुत्र राजेंद्र व जितेंद्र हैं। छोटे बेटे जितेंद्र को चाचा बाबू ने गोद लिया है। आठ वर्ष पूर्व परिवार का बंटवारा भी हो चुका था। मंगलवार की दोपहर भट्ठे के बंटवारे को लेकर छोटे बेटे जितेंद्र का पिता से विवाद हो गया। बात इस कदर बढ़ी कि जितेंद्र ने चाचा बाबू के साथ मिलकर पिता पर लाठियों से प्रहार शुरू कर दिया। चीख पुकार मचने पर चंद्रभान के बड़े बेटे राजेंद्र व नाती अनुज ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो हमलावर चाचा-भतीजे ने उन्हें भी पीटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

चंद्रभान को मरणासन्न हालत में छोड़कर जितेंद्र व बाबू वहां से भाग निकले। परिजन किसी तरह तीनों घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां से चंद्रभान को पहले जिला अस्पताल फिर प्रयागराज रेफर किया गया। प्रयागराज जाते वक्त रास्ते में चंद्रभान ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजीत पांडेय ने बताया कि मृतक के बड़े बेटे की तहरीर पर बाबू व जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी कुसुमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सूत्रानुसार बुधवार को पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार भी कर लिया है लेकिन पूछताछ होने के कारण मामले का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed