{"_id":"28f0fa9fd4b3bf1b58f7d89c901120a0","slug":"somwati-moon-dip-caused-by-millions-of-devotees-in-the-galaxy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवती अमावस्या पर मंदाकिनी में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवती अमावस्या पर मंदाकिनी में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Mon, 22 Dec 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौष मास की सोमवती अमावस्या पर कड़ाके की ठंड के बावजूद लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र पावनी मंदाकिनी में डुबकी लगाई। मंदाकिनी में गोते लगा श्रद्धालुओं ने कामदगिरि की परिक्रमा की।
विज्ञापन
सुबह से देर शाम तक स्नान का सिलसिला जारी रहा। हालांकि प्रशासन ने तमाम स्थानों में अलाव की व्यवस्था की थी लेकिन भीड़ को देख व्यवस्था कम पड़ गई।
विज्ञापन
सोमवार इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड रही। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6.5 के आसपास रहा। रविवार से ही तीर्थक्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ होनी शुरू हो गई। सोमवार की दोपहर तक ट्रेनों और बसों से लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते स्टेशन पर भारी भीड़ रही। ट्रेनों के नहीं आने पर स्टेशन पर लोग भजन-कीर्तन में मगन रहे। सुबह से शाम तक पवित्र पावनी मंदाकिनी में डुबकी लगाने वालों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही थी।
लोग जय श्री राम, महाराजा मत्यगयेंद्र नाथ कीजय, कामतानाथ की जय, के जयकारे के साथ गोते लगा रहे थे। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने मत्यगयेंद्र नाथ भगवान का जलाभिषेक किया। इसके बाद कामदगिरि की परिक्रमा की जो देर शाम तक होती रही। उधर, पुलिस और प्रशासन ने चाकचौबंद व्यवस्थाएं की थीं।
व्यापारियों ने स्टेशन आदि के पास चाय के स्टाल लगाए थे। राहगीरों को गरम चाय पिलाई गई। बुंदेली सेना ने बस स्टैंड पर अलाव जलवाया। इसके अलावा नगर पालिका परिषद ने भी अलाव जलवाकर लोगों को तपन महसूस कराई।