फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Solve the problems and inform the complainants also: DM

समस्याओं का समाधान कर फरियादियों को भी बताएं:डीएम

Sun, 08 Oct 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 08 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Solve the problems and inform the complainants also: DM
चित्रकूट/मऊ/राजापुर। संपूर्ण समाधान का आयोजन जिले की सभी तहसीलों में किया गया। सबसे अधिक जमीन संबंधी का मामले आए। सभी तहसीलों में 159 मामले आए इसमें सबसे ज्यादा भूमि विवाद के 75 मामले रहे। कई ऐसे मामले देखे गए जो कई साल पुराने हैं। फरियादियों का कहना है कि कई बार शिकायती पत्र दे चुके हैं। इसके बाद भी समस्या नहीं सुनी। यूपी-एमपी की सीमा क्षेत्र पर भूमि को लेकर विवाद की शिकायत ग्रामीणों ने किया है।
विज्ञापन

मऊ तहसील में डीएम अभिषेक आनंद ने समस्या सुनीं। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का निस्तारण कराया जाए उसकी जानकारी समस्याग्रस्त व्यक्तियों को दी जाए। समय सीमा के अंदर समस्याओं का निस्तारण किया जाए। मऊ में औझर गांव निवासी मोतीलाल ने दिए पत्र में कहा कि उसने एक बाइक एजेंसी से बाइक लिया था। सभी किश्त जमा करने के बाद भी उससे पांच किश्त की धनराशि मांगी जा रही है। इस मामले में कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

मऊ कस्बा निवासी विनय पांडेय ने कहा कि मऊ पटोरी संपर्क मार्ग की जमीन में एक परिवार के सदस्यों ने जबरन घर बना लिया है। इस मौके पर एसपी वृंदा शुक्ला, एसडीएम राकेश कुमार पांडेय, तहसीदार मऊ विजय यादव, नायब तहसीलदार विवेक कुमार, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। कर्वी तहसील में एसडीएम रजनीश यादव ने समस्या सुनी। जिसमें जमीनी विवाद अधिक आए। मानिकपुर तहसील में एडीएम कुंवर प्रताप सिंह व एसडीएम रामजनम यादव ने समस्या सुनी। राजापुर में एसडीएम प्रमोद झा ने समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस -एक कर्वी तहसील के दुर्गा बाई के पुरवा निवासी रामसनेही ने कहा कि उसकी जमीन में एक परिवार के सदस्य तीन साल से जबरन कब्जा कर लिया है। जिसकी नाप हल्का लेखपाल मौके पर जाकर कर आए। इसके बाद भी भी जमीन में कब्जा नहीं मिल पा रहा है।


कर्वी तहसील के सेमरिया जगन्नाथवासी निवासी कमलाकांत ने बताया कि उसका खेत यूपी-एमपी बार्डर पर है। एमपी क्षेत्र के कुछ लोगों ने सीमा चिन्ह तोड़ दिया है। उसके खेत में भी कब्जा कर लिया है। इससे विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। कई साल से वह अधिकारियों को इस समस्या के निदान के लिए अवगत कराया। इसके बाद भी समस्या का निदान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed