फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Solo exhibition held in college student

महाविद्यालय में छात्र ने लगाई एकल प्रदर्शनी

Thu, 05 Feb 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 05 Feb 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Solo exhibition held in college student

गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के

विज्ञापन
एमए अर्थशास्त्र विभाग के छात्र पवन कुमार सैनी ने कालेज में एकल पोस्टर प्रदर्शनी लगाई। इसका उद्घाटन प्राचार्य डॉ. बीके पांडे ने किया। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पवन कुमार सैनी ने अपने चित्रों में भिन्न-भिन्न पृष्ठभूमि के चित्रों को उकेरा है। इसमें शिशु को प्यार करती मां, सघन वन, शिशु के साथ खेलती मां, मां सरस्वती, गोस्वामी तुलसीदास, गणेशजी, महात्मा बुद्ध आदि के चित्र शामिल हैं। प्रदर्शनी में 18 चित्र हैं।

प्राचार्य ने कहा कि किसी एक छात्र की कालेज में यह पहली प्रदर्शनी है, जिसमें सभी चित्र उसी के हैं। उन्होंने कहा कि इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। प्रदर्शनी दो दिन तक चलेगी।

इस मौके पर डॉ. केसी वर्मा, राजेश कुमार, रामनरेश यादव, अमित सिंह, सीमा कुमारी, अमित कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, संगीता, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, विनोद सिंह चंदेल और डा. वंशगोपाल के अलावा सीएल प्रसाद, विनय कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed