फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   soler and air energy is better option

‘सौर और पवन ऊर्जा बेहतर विकल्प’

Mon, 20 Apr 2015 12:04 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला चित्रकूट
ब्यरो/अमर उजाला चित्रकूट Updated Mon, 20 Apr 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
soler and air energy is better option

बिजली का बढ़िया विकल्प सौर ऊर्जा के साथ ही पवन ऊर्जा भी हो सकता है। पवन ऊर्जा चौबीस घंटे और काफी कम लागत में सुलभ हो सकती है। इस पर काम करने की जरूरत है। जल्द ही चित्रकूट में बिजली उत्पादन के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। ये बात उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के अध्यक्ष आरके सिंह ने आरोग्यधाम में हुए दो दिवसीय सेमिनार के अंतिम दिन रविवार को पत्रकारों से वार्ता में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी समय में विद्युत संकट बढ़ेगा। हमें बिजली के नए स्रोत ढूंढ़ने और अपनाने होंगे। इसके लिए सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा बेहतर विकल्प हैं। पवन ऊर्जा से 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो सकती है। उन्होंने विभाग के आठों निगमों को खत्म करके राज्य विद्युत विभाग के पुनर्गठन की जरूरत बताई। कहा कि विश्व बैंक की रिपोर्ट में भी यही कहा गया है। प्रदेश में दस फीसदी लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। इस समय सौर ऊर्जा से पूरे प्रदेश में लगभग 107 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है।
विज्ञापन


इसमें से 44 फीसदी अकेले बुंदेलखंड से होती है। जिले में भी इसकी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं और सकारात्मक संकेत मिले हैं। जल्द ही यहां भी सौर ऊर्जा के संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। बुंदेलखंड में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए तो 1500 मेगावाट की खपत है। पावर लॉस को दूर करने के लिए लगातार प्रयोग किए जा रहे हैं। अंडरग्राउंड केबिल डालने पर भी विचार हो रहा है। मौके पर आरके जैन, एके सक्सेना, देवकी नंदन संत, पीआर चौधरी, बीसी दीक्षित, अजय कटियार, सुनील चंद्र, राजेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed