{"_id":"628536675b62b4431c3fa2f4","slug":"slogans-throughout-the-day-picketing-postponed-in-the-evening-chitrakoot-news-knp697536326","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर नारेबाजी, शाम को धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर नारेबाजी, शाम को धरना स्थगित
विज्ञापन
Slogans throughout the day, picketing postponed in the evening
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। पहाड़ी ब्लॉक के कलवलिया गांव के सचिव घनश्याम दास शुक्ल से मारपीट को लेकर ग्राम सचिवों का धरना विकास भवन के बाहर बुधवार को भी जारी रहा। भाजयुमो नेताओं पर मारपीट का आरोप है। दिनभर नारेबाजी चली। शाम को प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। एसपी ने 15 दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, इसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया।
विकास भवन में चल रहे धरने में सचिव राजेश सिंह और मोहन लाल ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सचिव रामशरण राही और राज्यकर्मचरी संयुक्त परिषद के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि अनैतिक तरीके से सरकारी कार्यालयों का दुरुपयोग किसी को नहीं करने दिया जाएगा।
सचिवों ने शाम को पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा से मुलाकात की। एसपी के आश्वासन के बाद सचिवों ने धरना स्थगित कर दिया है। यहां अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष अंबीश त्रिपाठी, आशुतोष कुमार, ग्राम पंचायत सचिव प्रियंवदा पांडेय, गायत्री पांडेय, संगीता देवी, मुदित प्रताप सिंह, विश्व प्रधान मिश्रा, रामनारायण पांडेय, श्याम सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आरोपी दे रहे धमकी
सचिव घनश्याम दास शुक्ला ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि एक विशेष राजनैतिक दल के नेताओं ने उनके साथ मारपीट की है। जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह सब धमकी दे रहे हैं। जिससे उनके परिजन डरे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी कराने की मांग की है।