फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Slogan dictate sanitation : DM

स्वच्छता संबंधी स्लोगन लिखवाएं : डीएम

Sat, 19 Dec 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 19 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
Slogan dictate sanitation : DM
जिलाधिकारी नीलम अहलावत की अध्यक्षता में शनिवार को तीर्थ क्षेत्र के धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए बैठक हुई। जिलाधिकारी ने संत महंतो से कहा कि मंदिरों, मठों में आए दिन भंडारों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन




इससे मंदिर परिसर में गंदगी फैलती है। इसके लिए अलग से सफाई कर्मी रखने के लिए कहा कहा गया। साथ ही परिसर के बाहर निश्चित स्थान पर कूड़े दान रखवाने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन




जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छता के लिए जागरूक करने के लिए मंदिर परिसर के बाहर स्वच्छता संबंधी स्लोगन लिखवाएं। जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग और पुरातत्व विभाग को निर्देश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत कार्य योजना बनाकर धर्म स्थलों पर साफ-सफाई करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 एडीएम महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जाने वाले नारियल, फूल मालाओं को इकट्टा करके चिन्हित स्थान पर डलवाएं।



 बैठक में अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज, डीपीआरओ दयाराम कुशवाहा, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास, राजेश करवरिया, करूणा शंकर द्विवेदी, खाकी अखाड़ा के महंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed