फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Six thieves caught, two fled

Chitrakoot News: छह चोर पकड़े, दो भागे

Wed, 16 Apr 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Six thieves caught, two fled
गिरफ्त में आरोपी।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट। लग्जरी वाहनों से बकरी और भेड़ की चोरी करने वाले गैंग को पुलिस व एसओजी टीम ने रैपुरा के पास दबिश देकर पकड़ा। छह चोरों को तो दबोच लिया, जबकि दो भाग गए। पुलिस टीम ने 31 बकरियां, 11 भेड़ें, एक इनोवा क्रिस्टा, एक अर्टिगा कार और एक बोलेरो, बंदूक और चार कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने एसपी कार्यालय में बताया कि रैपुरा थाना क्षेत्र के अरवारा रोड बंद पड़े गिट्टी के प्लांट के पास से सोमवार की रात को कुछ संदिग्ध लोगों के एकत्र होने कीसूचना मिली। रैपुरा भरतकूप व एसओजी टीम ने योजना बनाकर दबिश दी। पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ाकर प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना के बघवा निवासी मनोज कुमार, बरगढ़ थाना के समरा कस्बा निवासी चानस खां, कंदरा मुरका निवासी प्रमोद सिंह, अशोक चौराहा के पास कस्बा निवासी मो तालिब, उसरी माफी निवासी रज्जन, बहिलपुरवा थाना के दुधवनिया निवासी शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी बाबा व मंडी समिति के पास कस्बा बरगढ़ निवासी काऊ भाग गए हैं।
विज्ञापन

बताया कि पकड़े गए चोरों ने रैपुरा थाना के देहरुछ माफी निवासी लवलेश के घर से 15 बकरी, पहाड़ी थाना क्षेत्र के साईंपुर से 11 भेड़ व एक बकरी व भरतकूप के रसिन से बकरी चोरी करने की बात कबूल की है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए वाहनों को सीज कर दिया गया है। ये सब रेकी कर लग्जरी वाहनों से बकरियां और भेड़ें चुराते थे। इन्हें अन्य जनपद में जाकर बेचते थे। इनके खिलाफ गैंगस्टर भी लगाया जाएगा। अन्य जनपद कौशांबी व फतेहपुर में भी इनके चोरी करने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed