फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Six including mother and son injured in bike collision

Chitrakoot News: बाइकों की टक्कर में मां-बेटा समेत छह घायल

Thu, 18 May 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Six including mother and son injured in bike collision

विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के मंदाकिनी पुल व भरतकूप थाना क्षेत्र के पास अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटा समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें एक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
बुधवार की सुबह रुपौली राजापुर निवासी शिवम (22) पुत्र हरिशंकर तिवारी मां ममता (40) को बाइक से जानकीकुंड चिकित्सालय ले जा रहा था। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के मंदाकिनी पुल के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। इसके चलते मां-बेटे गिरकर घायल गए। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। हालत गंभीर होने पर मां को प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को तुर्रा अतर्रा निवासी दीपक (29) बाइक से ब्यौहरा राजापुर निवासी बहन सविता पांडेय (35) कृष्णा (11) व हार्दिक (8) को बाइक से वापस गांव ले जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे के भरतकूप क्षेत्र के रौली कल्याणपुर के पास पहुंचे तो अचानक सामने जा रहे ट्रैक्टर चालक ने मोड़ दिया। इससे अनियंत्रित होकर सामने लगे बिजली के खंभे से टकराकर घायल हो गए। सभी को शिवरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed