{"_id":"58fce5064f1c1bc4608b4fa8","slug":"six-beige-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से छह बीघे की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से छह बीघे की फसल राख
चित्रकूट
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
रामनगर में एक खलिहान में आग लगने के बाद बुझाते ग्रामीण
- फोटो : amarujala
सरैंया(चित्रकूट)। मऊ व रामनगर क्षेत्र के दो स्थानों पर शार्ट सर्किट से आग लगने पर दो किसानों की छह बीघे की फसल राख हो गई। सूचना के बावजूद फायर बिग्रेड समय से नहीं पहुंची और ग्रामीणों ने ही आग पर काबू पाया। दोनों स्थानों पर आग से लगभग साठ हजार का नुकसान हुआ है।
मऊ थाना क्षेत्र के पहाड़पुरवा में कालू का पुरवा निवासी किसान झब्बू के खलिहान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें उसकी तीन बीघे की रखी कटी फसल राख हो गई। इसके अलावा रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में रविवार की सुबह उमेश पाठक के बोर में रखी फसल अचानक शार्ट सर्किट से जलने लगी।
यह देखकर आस पास के ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। आग की लपटें तेजी से बढ़ने लगीं तभी ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। किसान के अनुसार उसकी तीन बीघे की फसल जल गई।