फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   sipahi bane 183 jawan

सिपाही बने 183 जवान

Fri, 28 May 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
sipahi bane 183 jawan
चित्रकूट। कर्तव्य निष्ठा की शपथ ले 183 रिक्रूट आरक्षियों को आईजी ने प्रमाणपत्र दिए। शीघ्र ही उन्हें जिलों में तैनाती मिलेगी। एक आरक्षी के अस्वस्थ होने पर उसे मूल जनपद वापस भेज दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा परेड की सलामी ली। एसपी ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परेड की अगुवाई प्रथम कमांडर रिक्रूट आरक्षी शिशिरकांत व द्वितीय कमांडर रिक्रूट आरक्षी प्रदुम्न दुबे द्वारा किया गया। आईजी के. सत्यनारायण सभी 183 आरक्षियों को प्रमाणपत्र दिए। आईजी ने पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक व सभी प्रशिक्षकों को कठिन परिश्रम व गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने के लिये आभार व्यक्त किया। इस मौके पर लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण शैलेंद्र कुमार राय, क्षेत्राधिकारी लाइन्स/नगर शीतला प्रसाद पांडेय, क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम, क्षेत्राधिकारी राजापुर एस पी सोनकर, समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक, शाखा प्रभारी, चौकी प्रभारी, यातायात प्रभारी घनश्याम पांडेय, टीएसआई योगेश कुमार, पीआरओ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनको मिला सम्मान
दीक्षांत सामारोह में आईजी के सत्यनारायण व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने इंडोर, आउटडोर की परीक्षाओं में अलग-अलग विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति-पत्र एवं ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। रिक्रूट आरक्षी अजय दुबे द्वारा इंडोर, आऊटडोर परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर बेस्ट कैडेट चुना गया। परेड के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय कमांडर्स को ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सुमेर सिंह प्रतिसार निरीक्षक, आरटीसी प्रभारी हबीब उल्ला, आरटीसी मेजर आफाक खां एवं सभी आरटीसी स्टाफ को उनके विशेष सहयोग की प्रशंसा करते हुए भविष्य में इसी प्रकार के योगदान की अपेक्षा की गयी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed