{"_id":"60f1c4558ebc3e3e98541baa","slug":"si-caught-gambling-in-khamaria-village-constable-suspended-chitrakoot-news-knp6406179131","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 हजार बरामद, हल्का एसआई, बीट कांस्टेबल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 हजार बरामद, हल्का एसआई, बीट कांस्टेबल निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/भरतकूप। पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण की गठित रेंज स्तर की टीम ने जनपद के थाना भरतकूप पुलिस के साथ खमरिया गांव में छापा मारा। दस जुआरी पकड़े गए 45 हजार रुपये भी बरामद हुए है। आईजी के निर्देश पर लापरवाही बरतने पर भरतकूप के हल्का इंचार्ज गणेश कुमार, बीट कांस्टेबल हरस्वरूप को निलंबित किया गया है। एचएसओ संजय उपाध्याय को चेतावनी दी गई है। कई जुआरियों पर गंभीर अपराध भी पंजीकृत हैं। आईजी ने गैंगस्टर की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
पकड़े गए जुआरियों में बांदा के जलीकोठी का उदयवीर सिंह, बिसंडा का छुट्टन मिश्रा, शिवरामपुर के ठर्री का गोरेलाल, नरैनी रोड अतर्रा का संतोष कुमार, बिसंडा थाना के बड़ागांव का शिवविलास सिंह, लखन कालोनी अतर्रा का दशरथ गुप्ता, मर्दननाका बांदा का मो. हफीज, छिपटहरी का मो. मिराज, मप्र के सतना के हरदुवा का राजेश पटेल, बिसंडा थाना के पुनाहुर का अर्जुन सिंह को पकड़ा है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चर्चा है कि काफी समय से नालबंद जुआ भरतकूप थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर मृतक दस्यु ठोकिया पटेल के कुछ परिजन हनक के दम पर खिलाते हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद थाना पुलिस कोई रुचि नहीं ले रही थी। आईजी से की गई शिकायत के बाद टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की है।