फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Shri Ram Katha will start from today in Chaitra month

चैत्र माह में आज से शुरू होगी श्रीराम कथा

Mon, 21 Mar 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram Katha will start from today in Chaitra month
चित्रकूट। चैत्र मास के उपलक्ष्य में मंगलवार से रामायण मेला ग्राउंड परिसर में मानस वक्ता संत मुरलीधर महाराज नौ दिन श्रीराम कथा सुनाएंगे। आयोजन समिति के प्रवक्ता मदन जांगिड ने बताया कि कथा का शुभारंभ 22 मार्च को सुबह 11 बजे होगा।
विज्ञापन

शहर के सीतापुर स्थित काली माता मंदिर से कथा स्थल रामायण मेला परिसर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा का सीधा प्रसारण संस्कार टीवी चैनल पर भी होगा।
आयोजन की सफलता के लिए सोमवार को रामायण मेला परिसर में बैठक हुई। कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समिति के प्रवक्ता ने बताया कि यह कथा 30 मार्च तक होगी।
विज्ञापन

पहले दिन मंगलवार को शाम चार बजे से साढे़ सात बजे तक, इसके बाद हर दिन सुबह साढे़ नौ बजे से दोपहर एक बजे तक कथा होगी। आयोजकों ने आसपास के घरों में जाकर पीले चावल बांटकर निमंत्रण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा में देश के कई राज्यों के कथा प्रेमी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर रमेशचंद्र मनिहार, नीलम महाजन, पंडित सिद्धार्थ पयासी, जितेंद्र सारस्वत, किशन रामावत, विकास महेश्वरी, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed