{"_id":"6238bece5dbc5b7d523a2b60","slug":"shri-ram-katha-will-start-from-today-in-chaitra-month-chitrakoot-news-knp6867402153","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र माह में आज से शुरू होगी श्रीराम कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र माह में आज से शुरू होगी श्रीराम कथा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। चैत्र मास के उपलक्ष्य में मंगलवार से रामायण मेला ग्राउंड परिसर में मानस वक्ता संत मुरलीधर महाराज नौ दिन श्रीराम कथा सुनाएंगे। आयोजन समिति के प्रवक्ता मदन जांगिड ने बताया कि कथा का शुभारंभ 22 मार्च को सुबह 11 बजे होगा।
शहर के सीतापुर स्थित काली माता मंदिर से कथा स्थल रामायण मेला परिसर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा का सीधा प्रसारण संस्कार टीवी चैनल पर भी होगा।
आयोजन की सफलता के लिए सोमवार को रामायण मेला परिसर में बैठक हुई। कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समिति के प्रवक्ता ने बताया कि यह कथा 30 मार्च तक होगी।
पहले दिन मंगलवार को शाम चार बजे से साढे़ सात बजे तक, इसके बाद हर दिन सुबह साढे़ नौ बजे से दोपहर एक बजे तक कथा होगी। आयोजकों ने आसपास के घरों में जाकर पीले चावल बांटकर निमंत्रण दिया।
विज्ञापन
कथा में देश के कई राज्यों के कथा प्रेमी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर रमेशचंद्र मनिहार, नीलम महाजन, पंडित सिद्धार्थ पयासी, जितेंद्र सारस्वत, किशन रामावत, विकास महेश्वरी, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।