फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   shooting

Chitrakoot News: बांदा की प्रतीक्षा मौर्या ने जीती महिला चैंपियनशिप

Tue, 17 Sep 2024 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
shooting
चित्रकूट। तीन दिवसीय अंतरजनपदीय प्रयागराज जोन पुलिस अलार्म एफीशेंसी रेस और राइफल रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। एसपी अरुण कुमार सिंह को प्रयागराज जोन का ध्वज सौंपा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और फतेहपुर की पुलिस टीमों ने शिरकत की। चित्रकूट और हमीरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला चैंपियनशिप बांदा ने जीती। अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ निष्ठा उपाध्याय, सीओ प्रशिक्षु फहद अली, सेवानिवृत्त सीओ बाबूलाल यादव, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, पीआरओ प्रवीण सिंह व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये हैं प्रतियोगिताओं के विजेता
अलार्म एफीशेंसी रेस में हमीरपुर प्रथम रहा। शूटिंग में चित्रकूट प्रथम, 100 गज राइफल फायरिंग में आरक्षी जितेंद्र सिंह महोबा प्रथम, 200 गज राइफल फायरिंग चंद्रकांत दीक्षित जनपद चित्रकूट प्रथम, 300 गज राइफल फायरिंग आरक्षी अमित कुमार जनपद हमीरपुर प्रथम रहे। 300 गज स्नैप राइफल फायरिंग आरक्षी शिवनारायण नरवरिया चित्रकूट प्रथम, 300 गज थ्रीपी राइफल फायरिंग मुख्य आरक्षी दीप प्रकाश चित्रकूट प्र्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 300 मीटर बिग बोर पुरुष राइफल फायरिंग में चित्रकूट प्रथम, 300 गज प्रोन पुरुष राइफल फायरिंग मुख्य आरक्षी दीपप्रकाश चित्रकूट प्रथम रहे। 300 गज प्रोन पोजीशन व्यक्तिगत महिला राइफल फायरिंग, 300 गज सर्वश्रेष्ठ व 300 गज बिगबोर महिला राइफल फायरिंग में महिला आरक्षी प्रतीक्षा मौर्या बांदा प्रथम रहीं। 300 मीटर बिग बोर व्यक्तिगत रायफल महिला फायरिंग महिला आरक्षी स्वाति वर्मा प्रतापगढ़ प्रथम, 15 गज रिवाल्वर पिस्टल फायरिंग उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव हमीरपुर प्रथम रहे।

25 गज रिवाल्वर पिस्टल फायरिंग उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव हमीरपुर प्रथम, 30 गज रिवाल्वर पिस्टल फायरिंग, सीओ प्रशिक्षु फहद अली चित्रकूट प्रथम, 50 गज रिवाल्वर पिस्टल फायरिंग उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव (बेस्ट फायरर) हमीरपुर प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed