फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Shivpal Singh said, 25 per cent loss compensation

शिवपाल सिंह बोले, 25 फीसदी नुकसान पर भी मुआवजा

Thu, 09 Apr 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट Updated Thu, 09 Apr 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Shivpal Singh said, 25 per cent loss compensation

केंद्र सरकार के 33 फीसदी नुकसान पर मुआवजे की घोषणा के बाद प्रदेश सरकार ने 25 फीसदी नुकसान पर भी मदद का एलान कर दिया है।

विज्ञापन


लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने यह घोषणा करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों के लिए सिर्फ थोथी घोषणाएं कर लोगों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की अनदेखी करने पर अधिकारियों पर गाज गिरेगी।

बृहस्पतिवार को जिला योजना की बैठक में शिरकत करने आए जिले के प्रभारी मंत्री ने दावा किया कि ओला और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए प्रदेश सरकार पूरी हमदर्दी से काम कर रही है। दावा किया कि सरकार किसानों के हितों के लिए सजग है। असिंचित और सिंचित क्षेत्र के लिए मुआवजा बढ़ाकर दुगुना कर दिया गया है।
विज्ञापन


पहले यह साढ़े चार और नौ हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मिल रहा था पर अब इसे नौ और 18 हजार रुपये कर दिया गया है। आपदा से दुखी किसान की मौत पर पांच लाख रुपये और मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी दावा किया कि पहले किसी सरकार ने ऐसा नहीं किया। केंद्र पर निशाना साधते हुए बोले, प्रदेश सरकार ने पहले दो सौ करोड़ रुपये जारी किए, फिर तीन सौ करोड़ वहीं केंद्र सरकार ने 44 करोड़ देने की घोषणा की पर दिए अभी तक नहीं।

उन्होंने बताया कि पहले 50 फीसदी और इससे ऊपर पर मुआवजा दिया जाना था पर अब 25 फीसदी नुकसान पर भी मुआवजा दिया जाएगा। इस संबंध में जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं और मुआवजा देने में हीलाहवाली करने पर डीएम, एसडीएम और तहसीलदार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


जिले के प्रभारी मंत्री के साथ लोनिवि राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल, पट्टी विधायक राम सिंह भी आए थे। इस मौके पर पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव, जिपंअ शिवशंकर लाल यादव, सदर विधायक वीर सिंह पटेल, अनुज सिंह यादव, मो. गुलाब खां, गुलाब गुप्ता, फराज खां, पंकज सिंह पटेल, गौरीशंकर मिश्रा, अफजल अली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed