फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Shiva mobster villagers beaten Bton

शिवा डकैत ने ग्रामीणों बटों से पीटा

Thu, 14 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Thu, 14 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shiva mobster villagers beaten Bton
तीस हजार के इनामी डकैत शिवा पटेल गैंग ने बुधवार दिनदहाड़े भरतकूप के कोढनपुरवा में कहर बरपाया। पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाकर गैंग के सदस्यों ने लल्लू यादव को बंदूक की बटों से पीटकर अगवा करने का प्रयास किया। बचाने पहुंचे तीन अन्य ग्रामीणों की  भी डकैतों ने जमकर पिटाई की। इसी बीच पुलिस के गांव पहुंचने की सूचना पर डकैत सभी को छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार तड़के खम्हरिहा के कोढ़नपुरवा निवासी लल्लू यादव पुत्र भूखन मवेशियों को चराने जंगल की ओर गए थे। इस बीच पहाड़ की ओर से डकैत शिवा पटेल गैंग के साथ आ धमके और लल्लू को पकड़कर बंदूक की बटों से पीटना शुरू कर दिया। डकैत का शक है कि कल्लू पुलिस की मुखबिरी करता है।
विज्ञापन


इसी दौरान समीप के खेत में सिंचाई करा रहा उसका पुत्र चौधरिया व भतीजा राजेश यादव उसे बचाने पहुंचे तो डकैतों ने उन दोनों की भी जमकर पिटाई कर दी। दिनदहाड़े डकैतों के हमले की खबर से ग्रामीणों ने हड़कंप मच गया। इसी बीच किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर कुछ ही देर में पुलिस जंगल पहुंची। तब तक पुलिस के आने की खबर लगते ही डकैत ग्रामीणों को छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ग्रामीणों के अनुसार इस बीच रास्ते में मिले कमलू व पंडा को भी डकैतों ने जमकर पीटा। लल्लू ने बताया कि शिवा पटेल गैंग ने ही उस पर मुखबिरी का आरोप लगाकर पिटाई की और अगवा करके ले जा रहा था। चौकी प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि वारदात शिवा पटेल गैंग की है। घायल लल्लू व राजेश का  जिला चिकित्सालय में उपचार कराया गया है। उनकी तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।

कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया कि डकैतों की तलाश में कांबिंग जारी है। बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed