फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Shepherd has no clue even after 48 hours

48 घंटे बाद भी चरवाहे का सुराग नहीं

Thu, 03 Sep 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Shepherd has no clue even after 48 hours
फोटो-4- सरैंया के हनुआ गांव में गायब चरवाहे राजू यादव की प्रतिक्षा में गमगीन परिजन। - फोटो : CHITRAKUTT
सरैंया/मानिकपुर (चित्रकूट)। बकरी चराने गए चरवाहे राजू यादव का 48 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने चार टीम बनाकर उसके गांव के 10 किमी के दायरे में आने वाले जंगल में दिन-रात खोजबीन की लेकिन कोई भी सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

जंगल के कुआं, तालाब व अन्य स्थानों पर इस दौरान एक बड़े पत्थर के पास नमकीन के साथ खाने की चीजें मिली हैं। एक स्थान पर खाना बनने की भी जानकारी मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में बकरी चोर गैंग सक्रिय है।
विज्ञापन

मानिकपुर थानाक्षेत्र के बजहापुरवा हनुआ गांव निवासी राजू यादव पुत्र कल्लू मंगलवार को बकरी चराने जंगल गया था। तब से घर नहीं लौटा है। बुधवार की सुबह जंगल में उसका एक बकरा मृत अवस्था में और इसी स्थान पर कई सामग्री बरामद हुई थी। जिससे अनहोनी की आशंका पर परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने चार टीमें गठित की। चारों टीमों ने हनुआ समेत आस-पास के गांव और जंगल में चरवाहे की तलाश नये सिरे से शुरूकी है। सीओ विज्येंद्र द्विवेदी और मानिकपुर थाना प्रभारी के के मिश्रा, सरैंया चौकी प्रभारी अनिल साहू व स्वाट टीम चरवाहे की तलाश कर रही है। वहीं राजू के बड़े भाई राकेश ने बताया कि जब वह पुलिस टीम के साथ जंगल में था तो गाढ़ा कछार गांव के जंगल के एक स्थान पर बुझा पड़ा चूल्हे व खाना बनाने का सामान भी मिला है।

फोटो-5- राजू यादव - फाइल फोटो

फोटो-5- राजू यादव - फाइल फोटो- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed