फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   shabaree jal prapat started in chitrakoot

चित्रकूट के जंगलों में स्थित पर्यटक स्थलों का हो रहा सुन्दरीकरण, शबरी जल प्रपात के पार्क का कर सकेंगे दीदार

Fri, 14 Feb 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
shabaree jal prapat started in chitrakoot
शबरी जल प्रपात के पास बना इको पार्क पर्यटकों के लिए खुला। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट के जंगल में कई पर्यटक स्थल हैं जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण पर्यटकों को आर्षित कर रहे हैं। जिनके सुंदरीकरण का कार्य तेज हो गया है। शबरी जल प्रपात पर्यटन स्थल में बनाए गए पार्क का शुभारंभ 15 फरवरी को होगा। इसको लेकर क्षेत्र मेें विकास की उम्मीदे बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

जिले में प्राकृतिक पर्यटक स्थान के साथ ही धार्मिक स्थान है जो घने जंगल में है। इसमें शबरी प्रपात्र, मार्केंड आश्रम, महार्षि वाल्मीकि आश्रम, ऋषियन आश्रम, कर्का आश्रम, मड़फा का किला, सूरज कुंड आदि ऐसे स्थान हैं। जहां पर्यटकों का आना-जाना लगा रहा है लेकिन सुविधाएं न होने के कारण पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे पर्यटकों की संख्या कम रही है। इसे लेकर अमर उजाला ने समय समय पर पर्यटन की संभावनाओं व समस्यों पर समाचार प्रकाशित किए। जिसे शासन प्रशासन ने संज्ञान में भी लिया।
विज्ञापन

इसके बाद ऐसे स्थानों को वन विभाग की तरफ से सुन्दीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसमेें मानिकपुर क्षेत्र में शबरी प्रपात्र पर्यटक स्थल का सुन्दरीकरण कर पार्क का निर्माण किया गया है। इसका शुभारंभ कल विधायक आनंद शुक्ल करने जा रहे है। वही वाल्मीकि आश्रम के लिए बजट पास किया गया है। मऊ क्षेत्र के ऋषियन आश्रम में विकास किया जाएगा। वन विभाग के प्रभाीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश ने बताया कि जंगलों में स्थित पर्यटक स्थानों का विकास किया जाएगा। जिससे स्थानीय रोजगारों को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed