{"_id":"589615774f1c1b4a40e832fd","slug":"self-power-of-the-sp-congress-coalition-nun","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वार्थ-सत्ता का गठबंधन है सपा-कांग्रेस: साध्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वार्थ-सत्ता का गठबंधन है सपा-कांग्रेस: साध्वी
अमर उजाला चित्रकूट
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरजंन ज्योति
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। बसपा मुखिया हताश हो चुकी हैं। अपनी हार नजदीक देख मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन किया है। यह बेमेल और स्वार्थ-सत्ता का गठबंधन है। कांग्रेस की केंद्र और यूपी की सपा बसपा की सरकारों ने बुंदेल खंड को लूटा है अब भाजपा यहां का विकास कराएगी।
जिले की दोनों विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन जुलूस में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री ने शनिवार को मुख्यालय के पटेल उत्सव भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्हाेंने कहा कि अबकी बार भाजपा की सरकार बनाने का जनता मन बना चुकी है।
किसान से लेकर मजदूर इस यूपी सरकार के काम से परेशान है। टिकट वितरण में गड़बड़ी या टिकट न मिलने की शिकायत भूलकर मिलकर काम करें। चित्रकूट से दोनों प्रत्याशियों को जीताने के लिए काम करें। इसके बाद सांसद आवास में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि टिकट वितरण में कुछ गड़बड़ी की शिकायत आने पर पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं का गुस्सा जायज है।
विज्ञापन
जो लगातार पार्टी के लिए काम कर रहा है और टिकट न मिले तो स्वाभाविक है कि वह विरोध करेगा लेकिन ऐसे रूठे लोगाें को मना लिया जाएगा। एक सवाल पर कहा कि अखिलेश-राहुल की जोड़ी बेमेल है। बसपा तो पूरी तरह हासिये पर चली गई है। सब मिलकर भाजपा को रोकने का काम कर रहे हैं।