{"_id":"60fb05fd8ebc3e585d6dd595","slug":"selected-for-divyang-university-district-green-champion-chitrakoot-news-knp6420052110","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय को मिलेगा जिला ग्रीन चैंपियन पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय को मिलेगा जिला ग्रीन चैंपियन पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद (उच्च शिक्षा विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार) ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में दिव्यांगों की शिक्षा व पुनर्वास के लिए संस्थापित जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय को जिला ग्रीन चैंपियन पुरस्कार के लिए चुना है। यह पुरस्कार तीन अगस्त के पूर्व विवि के कुलपति को दिया जाएगा।
शुक्रवार को विवि के पीआरओ एसपी मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से इस पुरस्कार के लिये चयनित किये जाने का अधिकृत पत्र मिला है। उच्च शिक्षा मंत्रालय विश्वविद्यालय को ऑनलाइन पुरस्कार देना चाहता है जो वन डिस्ट्रिक्ट वन ग्रीन चैंपियन में अपने हरित प्रयासों के लिए चित्रकूट जिले के उच्च शिक्षा संस्थानों में से एक है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद इस प्रयास के लिए मंत्रालय की एक नोडल एजेंसी है। विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर विश्वविद्यालय के आजीवन कुलाधिपति जगद्गुरु रामभद्राचार्य, कुलपति प्रो. योगेश दुबे, कुलसचिव डा. महेंद्र कुमार उपाध्याय, वित्त अधिकारी आरपी मिश्र आदि ने खुशी जताई है।