फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Seeing the bad road, the minister reprimanded

सड़क घटिया देख मंत्री ने लगाई फटकार

Sun, 01 May 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Seeing the bad road, the minister reprimanded
फोटो-6- जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माणकार्य की जानकारी लेते कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जल जीवन मिशन योजना के चल रहे कार्यों का जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। बरदहा बांध के पास बनी सड़क की गुणवत्ता खराब मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। नहरों की सफाई तेजी से कराने के निर्देश दिए। कहा कि जब यह काम पूरा हो जाए तो सत्यापन कराकर ही भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/जल शक्ति मंत्री ने यमुना नदी और बांध से पानी लेकर घर-घर तक पहुंचाने की योजना जल जीवन मिशन के कामों की समीक्षा की। सिलौटा बांध में इंटकवेल व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया। नमामि गंगे के एडीएम सुनंदू सुधाकरण ने बताया कि गुंता बांध से भी इसका काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां का काम दो माह पहले पूरा कर लिया गया। तीनों स्थानों पर लगभग 850 लोग काम पर लगे हैं और प्रतिदिन पांच किमी की पाइप लाइन बिछाई जा रही है। अबतक 1050 किमी पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। जल शक्ति मंत्री ने इस काम में कोई लापरवाही न करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था के इंजीनियर व कर्मचारियों से कहा कि इसकी शिकायत मिलने पर भुगतान रुकेगा और जांच कराई जाएगी। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार व एई गुरुप्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सीतापुर कस्बा स्थित रामायण मेला परिसर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के 35 वें प्रादेशीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मीडिया को कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका के साथ लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। मीडिया ने पूरी दुनिया में लोकतंत्र को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार, उपाध्यक्ष डा. वीरेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, महामंत्री देवी प्रसाद गुप्ता, प्रदेश महामंत्री महेंद्र नाथ सिंह, प्रदेश सचिव प्रफुल्ल चंद्र त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दिनेश गोस्वामी, महामंत्री कमलेश कुमार, पवन कुमार ओम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed