फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Security guards shot by sons and themselves in Maharashtra

महाराष्ट्र में बेटों और खुद को सिक्योरिटी गार्ड ने मारी गोली

Wed, 29 Apr 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Security guards shot by sons and themselves in Maharashtra
चित्रकूट : गोली चलने की घटना की जानकारी के बाद बल्लारपुर में मृतक मूलचंद्र द्विवेदी के घर के पास ज - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के हस्ता गांव निवासी सिक्योरिटी गार्ड मूलचंद्र द्विवेदी ने महाराष्ट्र के बल्लारपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से दोनों बेटों को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से उसकी तथा बड़े बेटे की मौत हो गई, जबकि छोटे बेटे की हालत गंभीर है। उसे नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होते ही पैतृक गांव में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

हस्ता गांव निवासी शारदा देवी ने बताया कि उसके पति मूलचंद्र (50) लॉकडाउन होने के पांच-छह दिन पहले ड्यूटी करने महाराष्ट्र गए थे। पति चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड थे। दो पुत्र पवन (19) और आकाश (21) वहीं रहकर पढ़ाई के साथ-साथ काम भी करते हैं। तीसरा पुत्र सागर गांव में ही रहता है। पति के नाम रिवाल्वर और राइफल का लाइसेंस है। मंगलवार की रात को पति मूलचंद्र का फोन आया था। कहा कि लॉकडाउन और अन्य कारणों से परेशान हूं। यह भी कहा कि वह खुद को गोली मार लेगा और दोनों बच्चों को भी मार देगा। यह सुनकर वह विचलित हो गई। बताया कि उसने पति को समझाया कि सब ठीक हो जाएगा, ऐसा कदम न उठाएं। इसके बाद फोन पर बातचीत खत्म हो गई। यह भी बताया कि पति कई माह से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। अक्सर बहकी-बहकी बातें करने लगते थे।
विज्ञापन

बताया कि मंगलवार की रात लगभग दो बजे वहां रहने वाले रिश्तेदारों का फोन आया कि मूलचंद्र ने दोनों बेटों पवन और आकाश को रिवाल्वर से गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली है। यह सुनते ही पूरे परिवार मेें हड़कंप मच गया। मूलचंद्र और आकाश की मौत हो गई है, जबकि पवन को गंभीर हालत में नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। ग्राम प्रधान चंद्रभान ने बताया कि बुधवार की सुबह पूरी घटना की जानकारी फोन से ली गई। लॉकडाउन होेने के कारण परिजन महाराष्ट्र जाने और शव लाने की स्थिति में नहीं हैं। उनका वहीं अंतिम संस्कार कराने की बात परिजनों ने कही है। इस मामले में राजापुर एसडीएम राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि परिजनों को यदि वहां जाने की अनुमति चाहिए तो प्रार्थनापत्र दे सकते हैं। मामले की जानकारी ग्रामीणों और प्रधान से मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed