{"_id":"5f5bbd8a8ebc3e37ae020d13","slug":"sector-incharge-chitrakutt-news-knp582102192","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः प्रभावी रूप से काम करें सेक्टर प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः प्रभावी रूप से काम करें सेक्टर प्रभारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे की अध्यक्षता में शुक्रवार को मऊ मानिकपुर विधानसभा के सेक्टर संयोजक व प्रभारियों का वर्चुअल प्रशिक्षण हुआ। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह व विधायक आनंद शुक्ला भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी सेक्टर प्रभारी अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से काम करें और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पीएम के 70वें जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा सप्ताह मनाएंगे। इसमें रक्तदान, वृक्षारोपण, फल वितरण व सफाई अभियान के माध्यम से सेवा ही संगठन का संदेश दिया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जिले में भाजपा को अजेय शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया है।
महामंत्री राजेश जायसवाल ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यशाला का लाभ लेकर संगठन को मजबूत करने का सक्रिय प्रयास करेंगे। इस मौके पर महामंत्री आलोक पांडेय, युधिष्ठिर सिंह, अंजू वर्मा, राघवेंद्र सिंह, मुन्ना प्रजापति, प्रेमलाल बाल्मीकि, संतोष मिश्र, महेश केशरवानी व शिवाकांत बलुआ मौजूद रहे।