फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SDM raided shops on complaint of fake fertilizer

Chitrakoot News: नकली खाद की शिकायत पर एसडीएम ने दुकानों पर मारा छापा

Sun, 03 Nov 2024 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
SDM raided shops on complaint of fake fertilizer
राजापुर। क्षेत्र में डीएपी खाद की बढ़ती मांग पर दुकानदारों द्वारा नकली खाद की बिक्री किए जाने की शिकायत पर एसडीएम प्रमोद कुमार झा ने रविवार को खाद की दुकानों पर छापा मारा। स्टॉक व बिक्री रेट की जानकारी ली।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि दो खाद विक्रेताओं की दुकान का निरीक्षण किया। इसमें इफ्को एग्री जंक्शन केंद्र राजापुर के प्रोपाइटर लवलेश सिंह की दुकान में स्टॉक रजिस्टर गोदाम में रखा स्टॉक का निरीक्षण किया। यहां 15 बोरी यूरिया उपलब्ध मिली। तुलसी चौक में चल रही खाद की दुकान का भी निरीक्षण किया गया। दुकान पर मौजूद किसान राम नरेश सिंह ग्राम पटवारिया से एसडीएम ने खाद के विषय में पूछताछ की तो बताया कि राजापुर के प्राइवेट खाद विक्रेता 1450 रुपये से अधिक मूल्य से खाद की बिक्री की जाती है। ग्री क्लीनिक एवं एग्री जंक्शन केंद्र प्रभारी डॉ. अनिल कुमार सोनी की दुकान में निरीक्षण के दौरान 506 बोरी यूरिया खाद उपलब्ध पाया गया। निर्देशित किया गया है सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही किसानों को खाद वितरित किया जाए। कहा कि अधिक मूल्य और कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed