{"_id":"045683d6fc0985ab224faf7290d7a701","slug":"scout-should-ready-for-helping-others-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा के लिए तत्पर रहें स्काउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा के लिए तत्पर रहें स्काउट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट।
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी के स्काउट छात्रों के प्रथम और द्वितीय सोपान का प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हो गया। प्रवेश सोपान के छात्रों का दीक्षा संस्कार भी मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने जीवन भर स्काउट नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। कालेज के स्काउट प्रभारी संतोष कुमार विश्वकर्मा ने छात्रों से कहा कि वे स्काउट के नियम और प्रतिज्ञा को जीवन में उतारें और सेवा कार्य करें।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि स्काउट को हमेशा दूसरे की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। 17 से 20 सितंबर तक स्काउट शिक्षक लालमन की देखरेख में प्रशिक्षण संपन्न हुआ। दीक्षा संस्कार में स्काउट छात्रों ने अग्नि को साक्षी मानकर प्रतिज्ञा की कि वे समाज में रहकर आदर्श स्काउट की श्रेणी में सेवा का संदेश देंगे। मौके पर शंकर प्रसाद, लालमन, फूलचंद्र चंद्रवंशी, श्यामसुंदर, सुरेंद्र सिंह आदि शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन