फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Scooty rider killed two friends due to collision with Scorpio

हाईवे पर स्कार्पियो की टक्कर से दो दोस्तों की मौत

Mon, 04 Jul 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider killed two friends due to collision with Scorpio
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के मऊ थाना अंतर्गत अहिरी गांव के पास बरात वाहन को टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी सवार एक दोस्त की मौके पर और दूसरे दोस्त की प्रयागराज ले जाते समय मौत हो गई। मरने वालों में एक रेलवे कर्मचारी था। दोनों प्रयागराज जिले के निवासी थे। स्कूटी सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के बारा गांव के रामकैलाश (40) पुत्र मनमोहन की ससुराल मऊ के अहिरी गांव में है। रविवार की शाम वह दोस्त रेलवे में चाभीमैन शंभूनाथ (45) पुत्र सीताराम निवासी चाका मुंडी नैनी के साथ स्कूटी से ससुराल के लिए निकला। गांव के पास जिला मुख्यालय से प्रयागराज की ओर जा रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इससे दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने वाहन चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टरों ने रामकैलाश को मृत घोषित कर दिया। घायल शंभूनाथ को गंभीर हालत में
विज्ञापन

प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में शंभूनाथ ने भी दम तोड़ दिया।
बरात वाहन को टक्कर मारकर भाग रही थी स्कार्पियो
चित्रकूट। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि स्कूटी चालक राम कैलाश ने हेलमेट नहीं पहना था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कार्पियो चालक ने पहले सड़क किनारे खड़ी एक बरात के वाहन पर टक्कर मारी। इसके बाद भागते समय लगभग पचास मीटर आगे जाकर सामने से आ रही स्कूटी में भी टक्कर मार दी। राम कैलाश के दो पुत्र, दो पुत्री, पत्नी आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मदरहा रेलवे स्टेशन में चाभीमैन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed