{"_id":"5ccf2d0cbdec22070352a489","slug":"schoolgirl-jumped-ahead-of-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Mon, 06 May 2019 12:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
chitrakoot
chitrakoot
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 May 2019 12:05 AM IST
सार
परिजनों ने पुलिस पर शिकायत की अनदेखी का लगाया आरोप
विज्ञापन
मृत छात्रा चांदनी की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट। मामूली विवाद पर बरगढ़ बाजार निवासी बीए की छात्रा रात में घर से बिना किसी को बताए चली गई। सुबह जागने पर जब उसे न पाया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। 24 घंटे बाद रविवार को सवेरे रेलवे लाइन के पास शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्रा के गायब होने की सूचना देने शनिवार को थाने पहुंचे तो वहां पुलिस कर्मियों ने सहयोग की बजाए भद्दे शब्दों का प्रयोग कर लौटा दिया।
बरगढ़ थाना क्षेत्र के बाजार निवासी जनरेटर मिस्त्री विमल जायसवाल की छोटी पुत्री बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा चांदनी (18) का शुक्रवार को घर में अपने भाई से मामूली बात पर विवाद हो गया था। जिससे नाराज छात्रा रात्रि में जब परिजन सो गए तो वह बिना बताए बाहर चली गई थी। सवेरे युवती के घर में न मिलने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। उसके पिता ने बताया कि शनिवार की दोपहर को वह थाने शिकायत करने पहुंचे तो मौजूद पुलिस कर्मियों ने बेटी का रंग कपड़े, उम्र व शिक्षा की जानकारी लेने के बाद कहा कि कहीं किसी के साथ गई होगी परेशान न हो। इसके बाद रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन से लगभग तीन किमी दूर पटरी पर शव मिलने से होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका तीन बहन व एक भाई हैं। बरगढ़ थानाध्यक्ष मान सिंंह ने बताया कि उनके सामने छात्रा के परिजन नहीं आए थे। जिससे उन्हें जानकारी नहीं मिल पाई।