फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   school,SP,DM,collage,godam

वसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Tue, 16 Feb 2021 10:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
school,SP,DM,collage,godam
फोटो-11- वसंत पंचमी पर वेद पाठशाला में नवप्रवेशी बटुकों का वैदिक तरीके से किया जा रहा उपनयन संस्कार - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/खोही। धर्मनगरी में वसंत पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर मत्यगजेंद्रनाथ स्वामी का जलाभिषेक किया। वहीं स्कूल, कालेजों व अन्य स्थानों पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। गायत्री शक्तिपीठ परिसर में हवन पूजन हुआ।
विज्ञापन

वसंतोत्सव पर मां सरस्वती का पूजन कार्यक्रम श्रीजयेन्द्र सरस्वती वेद पाठशाला सेठजी की बगिया सीतापुर में हुआ। इस मौके पर बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार विधिवत वैदिक रीति रिवाज से हुआ। डॉ. प्रकाशप्रपन्न त्रिपाठी ने कहा कि संस्कार जीवन में अनुशासन लाते हैं। यही अनुशासन जीवन को सफ ल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गणेश मिश्र ने कहा कि संस्कार भारतीय संस्कृति को मजबूत करते हैं। इस मौके पर संतोष पाठक, गोपालदास तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, भगवान सिंह पटेल महाविद्यालय रगौली में भी छात्र छात्राओं ने मां सरस्वती की पूजन कर गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर डॉ.खेमचंद्र, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा श्रीरावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट सिरसावन, महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय, जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विवि, सरस्वती शिशु मंदिर कर्वी, जेएम पब्लिक बालिका स्कूल, अशोक पब्लिक स्कूल आदि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उधर, खोही में गायत्री शक्तिपीठ में वसंत पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गायत्री शक्तिपीठ के संचालक डॉ.रामनारायण त्रिपाठी ने बताया कि हवन पूजन के साथ कई कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed