{"_id":"60c4f00d8ebc3ea6de3f7e0f","slug":"school-ka-gate-aur-boundrywal-girayee-chitrakoot-news-knp633801176","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल का गेट व बाउंड्री तोड़ रखवाया गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल का गेट व बाउंड्री तोड़ रखवाया गेहूं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट/रामनगर। खरीद केंद्र में गेहूं लेकर पहुंचे किसानों ने बादल उमड़ते देख नजदीक के स्कूल में अपना गेहूं भर दिया। इस दौरान स्कूल गेट का ताला तोड़ा गया और बाउंड्रीवाल भी गिरा दी गई। अब किसान और केंद्र प्रभारी गेट का ताला तोड़ने के मामले में चुप्पी साधे हैं।
रामनगर ब्लाक क्षेत्र के रामपुर गांव की सहकारी समिति के खरीद केंद्र में किसानों को गेहूं बेचने में परेशानी हो रही है। इधर किसानों ने बारिश से अपना गेहूं बचाने के लिए प्राथमिक विद्यालय रामपुर रामनगर भवन का प्रयोग किया है। शनिवार को इसकी जानकारी होने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी एलर्ट हुए। पूछताछ के लिए स्कूल के प्रधानाध्यापक मौके पर पहुंचे तो किसान व खरीद केंद्र में मौजूद कर्मचारियों ने एक दूसरे पर ताला तोड़ने और स्कूल भवन में गेहूं रखने की बात कही है।
सहकारी समिति के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा व सचिव बिहारीलाल शुक्ला ने बताया कि वह सब नियमानुसार ही खरीद करा रहे हैं। कुछ किसान नंबर न आने पर अपनी मर्जी से ही गेट का ताला तोडकर स्कूल के अंदर गए हैं उन्होंने इसकी कोई इजाजत नहीं दी है। बीईओ सत्यप्रकाश जायसवाल ने बताया कि यह बेहद गलत तरीका है। प्रधानाध्यापक से लेकर अन्य स्टाफ ने इसकी जानकारी नहीं दी। शनिवार को मीडिया से उन्हें जानकारी मिली। इस संबंध में प्रधानाध्यापक से पूछताछ कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।