{"_id":"6b5bd3e63b3d263d9d913a45c7ce456d","slug":"savitri-wins-championship-in-junior-class-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर में सावित्री बनीं चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर में सावित्री बनीं चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट।
Updated Sun, 27 Sep 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर कालेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का रविवार को समापन हो गया। बालिका वर्ग जूनियर में सावित्री देवी और सीनियर में मनीषा देवी चैंपियन रहीं। इसी तरह बालक वर्ग में भोला प्रसाद, मो. नसीम और सीनियर में राघवेंद्र प्रताप सिंह व रामप्रकाश सिंह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह चौहान ने सभी विजेताओं को बधाई दी। क्रीड़ा प्रभारी भरत सिंह तोमर ने बताया कि दूसरे दिन सीनियर बालक वर्ग की पांच हजार मीटर दौड़ में दीपक अव्वल रहे। 110 मीटर बाधा दौड़ में कामता प्रसाद, 400 मीटर बाधा दौड़ में राघवेंद्र प्रताप सिंह, दो सौ मीटर में अभिलाष त्रिपाठी, तिहरी कूद में विनोद कुमार, पोल वाल्ट जंप में राघवेंद्र प्रताप सिंह, हैमर थ्रो में अनिल पांडे, डिस्कस थ्रो में राजकिशोर अव्वल आए।
विज्ञापन
जूनियर वर्ग में तीन हजार मीटर बालक वर्ग में अनिल कुमार, मो. नसीम, बालिका वर्ग जूनियर में चार सौ मीटर दौड़ में सावित्री देवी, साधना देवी और निशा पाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। दो सौ मीटर में सावित्री प्रथम, ज्योति द्वितीय और अमरावती को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिताओं का संचालन फूलचंद्र चंद्रवंशी ने किया।
विज्ञापन