फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Save the tragedy: many trains passing through broken tracks

हादसा बचा : टूटी पटरी से गुजर गईं कई ट्रेनें

Sun, 11 Nov 2018 10:16 PM IST
हादसा बचा : टूटी पटरी से गुजर गईं कई ट्रेनें
हादसा बचा : टूटी पटरी से गुजर गईं कई ट्रेनें Updated Sun, 11 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
Save the tragedy: many trains passing through broken tracks
file foto - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मुंबई हावड़ा रेल मार्ग के टिकरिया स्टेशन के आउटर पर टूटी पटरी से शनिवार की रात को कई ट्रेेनें गुजर गईं। लेकिन कोई अनहोनी नहीं हुई। देर शाम को जैसे ही इसकी जानकारी रेल अधिकारियों को मिली तो अफरा तफरी मच गई। तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम रात को ही मौके पर पहुंची और इस दौरान गुजर रही मालगाड़ी को धीमी गति से निकाला गया। यह क्रम पूरी रात जारी रहा।
मानिकपुर व सतना रेल स्टेशन के बीच टिकरिया रेलवे स्टेशन के आउटर पर पटरी चटक  गई। शनिवार की शाम को जब इस स्टेशन के रेलवे फाटक 399 माइल स्टोन के पास डाउन ट्रैक की पटरी चटकी थी। इस दौरान कई ट्रेनें गुजर रहीं थीं। इसी बीच बंबिहा गांव निवासी राजेश कुमार वहां से गुजरा तो उसकी नजर टूटी पटरी पर पड़ी। उसने गेटमैन नीरज को इसकी जानकारी दी। टूटी पटरी की जानकारी होते ही गेटमैन भी अलर्ट हो गया और सतना से इलाहाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी को लाल सिग्नल देकर रूकवाया। इसके बाद डब्लूसीआर के पीडब्ल्यूआई प्रमोद कुमार को सूचना दी गई।
विज्ञापन

अधिकारियों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई तो पूरे स्टाफ में खलबली मच गई। एक दिन पूर्व ही उमरे झांसी के डीआरएम एके मिश्रा मानिकपुर व चित्रकूट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर गए थे। रात को ही तकनीकी टीम के साथ पीडब्ल्यूआई मौके पर पहुंचे और दोनों ओर से ट्रेनों का आवागमन रूकवाया गया। लगभग एक घंटे के बाद रेल ट्रैक सही कराया गया। कुल मिलाकर लगभग दो घंटे ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। पीडब्ल्यूआई ने बताया कि रात को मालगाड़ी के अलावा अन्य ट्रेनों को भी धीमी गति से गुजारा गया कोई हादसा नहीं हुआ है। रेल पटरी पर फ्रै क्चर हुआ था जिसका सुधार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed