{"_id":"59f8b45f4f1c1b79548ba311","slug":"sardar-patel-s-birth-anniversary-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की जयंती
चित्रकूट
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करते व्यापारी व भाजपाई ।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में धूमधाम से सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। स्कूल व कालेजों,राजनैतिक दलों के कार्यालयों में कार्यक्रम किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एकता अखंडता की पुलिस कर्मियों ने शपथ ली। सभी ने लौह पुरुष के योगदान को याद किया।
मंगलवार को लौहपुरुष की जयंती होने पर शहर के पटेल तिराहे स्थित सरदार पटेल की मूर्ति में माल्यार्पण करने की होड़ लगी। राजनैतिक दलों के नेता समाज सेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता पहुंचकर मूर्ति में माल्यार्पण किया। मधुमेह संस्था के सहयोग से किए गए कार्यक्रम में पंकज अग्रवाल, आंनद सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, कांग्रेस कार्यालय जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा, सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनुज यादव व अपना दल के कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामसिया सिंह पटेल के नेतृत्व में जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
धर्मनगरी के खोही स्थित जूनियर व प्राथमिक, बालापुर, संग्रामपुर के प्राथमिक स्कूलों जयंती मनाई गई। इस मौके पर संकुल प्रभारी राममिलन कुशवाहा, प्रधानाध्यापक राजकिशोर, पुष्पा पटेल, मौजूद रहे। भगवानदीन सिंह पटेल महाविद्यालय रगौली में प्राचार्य डॉ. योगेंगद्र सिंह के नेतृत्व में जयंती मनाई। शहर के जेएम बालिका इंटर कॉलेज में जेएम व पाब्लिक स्कूल आवासीय विद्यालय में सीआईसी इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, विकलांग विश्वविद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवरामपुर भाग दो में जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रधान विनय कुमार, प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र ने पुलिस लाइन सभागार में सभी पुलिस कर्मियों को एकता की शपथ दिलाई।