फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   'Sapna Dekha Hai Humne' film made in Chitrakoot school selected

चित्रकूट के स्कूल में बनी ‘सपना देखा है हमने’ फिल्म चयनित

Sat, 23 Apr 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
'Sapna Dekha Hai Humne' film made in Chitrakoot school selected
फोटो नंबर- 11- बंभिया स्कूल के बच्चों द्वारा बनाई गई फिल्म सपना देखा है हमने का जारी पोस्टर। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। मानिकपुर क्षेत्र स्थित बंभिया स्कूल के बच्चों के अभिनय और शिक्षक के निर्देशन में बनी फिल्म का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे स्कूल के बच्चे और शिक्षक उत्साहित हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय लघु शैक्षिक फिल्म निर्माण प्रतियोगिता में मानिकपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बंभिया में कार्यरत राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक रवि कुमार सिंह की फिल्म ’सपना देखा है हमने’ का चयन हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के सैकड़ों शिक्षकों द्वारा शिक्षा व सामाजिक सरोकार पर बनी प्राप्त फिल्मों के मूल्यांकन के बाद केवल 23 शिक्षकों का चयन राज्यस्तर के लिए किया गया है। जल्द ही इन सभी चयनित शिक्षकों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित शिक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया कि ‘सपना देखा है हमने’ फिल्म की कहानी पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के प्रयास पर आधारित है। इस फिल्म में इसी विद्यालय के ही बच्चों ने अभिनय किया है। शिक्षक की सफलता पर बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र व खंड शिक्षा अधिकारी मानिकपुर कृष्ण दत्त पांडेय समेत जिले के समस्त शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed