फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   sansaar ki sewa kare milega sukh

संसार की सेवा करें सुख मिलेगा : मोरारी बापू

Wed, 02 Jun 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
sansaar ki sewa kare milega sukh
चित्रकूट। मानव का जन्म संसार में अच्छे कर्म करने के लिए हुआ है। संसार की सेवा करें सुख अवश्य मिलेगा। यह बात संत मोरारी बापू ने रामकथा के ऑनलाइन प्रसारण के दौरान कही।
विज्ञापन

दीनदयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम परिसर में कोरोना गाइडलाइन के तहत चल रही ऑनलाइन श्रीराम कथा के पांचवें दिन संत मोरारी बापू ने जीवन में पांच का महत्व बताया। कहा कि हमें जगत की खोज नही करनी बल्कि स्वयं की खोज करनी है। जगत की सेवा करनी है। हमारे जीवन का लक्ष्य प्रतिदिन कम से कम एक व्यक्ति को प्रसन्न रखना होना चाहिए। श्री भरत चरित्र की कथा में बताया कि केवट निषादराज भरत जी के मार्ग दर्शन बने। जीवन के परम लक्ष्य को प्राप्त कराने में मार्ग दर्शक कोई भी हो सकता है। भरत का रूप राम रूप है। भरतजी बिल्कुल राम जैसे ही दिखते हैं। रामकथा के आयोजक मंडल के सदस्य वाराणसी के समाजसेवी किशन जालान, सूर्यकांत जालान, करुणेश खेमका, सतुआ बाबा, अखिलेश खेमका कोविड नियमावली का पालन करते हुए कथा की व्यवस्थाओं को मूर्त रूप दे रहे हैं।
विज्ञापन

जरूरतमंदों को बांटी राशन किट
चित्रकूट। वाराणसी के व्यवसायी समाजसेवी किशन जालान व अखिलेश खेमका द्वारा दीनदयाल शोध संस्थान के सहयोग से कोरोना नियमों के पूर्ण पालन के साथ चित्रकूट एवं मझगवॉ क्षेत्र के लगभग एक सैकड़ा ग्राम आबादियों के गरीब परिवारों में 2000 राशन की किट बांटी हैं।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed